HomeBiharपटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, CM हाउस के घेराव...

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, CM हाउस के घेराव की थी तैयारी

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में सुबह बीपीएससी (BPSC) के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर ये सभी अभ्यर्थी सीएम हाउस का घेराव करने के लिए जा रहे थे. ये सभी टीआरई-3 के अभ्यर्थी हैं.

पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि ये लोग सीएम हाउस का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं तो उन्हें रोका गया. हटने के लिए कहा गया. जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं माने और आगे बढ़ते रहे तो इसी दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया.

यह पूरी घटना सीएम आवास के इलाके की है. यह वीवीआईपी इलाका है. लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया. हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी. शिक्षक अभ्यर्थी हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे. इस पर लिखा था, “बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री नहीं तो वोट नहीं”, “युवाओं का हक मारने वालों को वोट नहीं”, “सप्लीमेंट्री या फांसी दो”, इसी तरह कई और बातें लिखी गईं थीं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home