HomeBiharअनंत-राधिका की शादी में शामिल होने गया लालू परिवार, विजय सिन्हा ने...

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने गया लालू परिवार, विजय सिन्हा ने ऐसे ली चुटकी

लाइव सिटीज, पटना: मुंबई में हो रही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है. मुकेश अंबानी ने लालू परिवार के लिए स्पेशल चार्टर्ड विमान पटना भेजा, जिससे पूरा परिवार मुंबई रवाना हुआ. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय सिन्हा को तेजस्वी यादव पर हमला करने का मौका दे दिया.

वहीं विजय सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव को ‘जंगलराज के युवराज’ और ‘राजद के शहजादे’ कहकर तंज कसा. उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि वह पूरे परिवार के साथ कहां जा रहे हैं और लोगों को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी जा रही. विजय सिन्हा ने कहा, ”लोग जानना चाहते हैं कि आप मंगल मनाने कहां जा रहे हैं.

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को उनके पुराने बयानों के लिए याद दिलाया, जिसमें उन्होंने उद्योगपतियों, खासकर अंबानी और अडाणी के खिलाफ काफी कुछ कहा था. सिन्हा ने तेजस्वी यादव को उनके सदन में दिए गए भाषण की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे चार्टर्ड विमान का उपयोग नहीं करते. सिन्हा ने कहा, ”आज उसी चार्टर्ड विमान का प्रयोग पूरा बिहार कर रहा है.

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेता चुनाव से पहले उन उद्योगपतियों के खिलाफ माहौल बनाते थे, जिनके निमंत्रण पर अब वे खुद जा रहे हैं. सिन्हा ने कहा, ”आपको निमंत्रण मिला है जरूर जाइए, लेकिन चुनाव के पहले आपने देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत जहर उगला था. वहीं, अब आप और आपके राहुल भैया, ममता दीदी सब लोग पहुंच रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home