HomeBiharकेके पाठक लंबी छुट्टी पर चले, अचानक आई बड़ी खबर, नीतीश कुमार...

केके पाठक लंबी छुट्टी पर चले, अचानक आई बड़ी खबर, नीतीश कुमार क्या नाराज हैं ?

लाइव सिटीज, पटना: स्कूलों की टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अचानक लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होने सामान्य प्रशासन विभाग को आवेदन भेजा है। आपको बता दें भीषण गर्मी के बीच सरकारी स्कूलों की टाममिंग सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक का कर दिया था। जिसका शिक्षक संघ समेत टीचर्स ने भी विरोध किया था।

बीते कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी के चलते छात्र-छात्राएं स्कूल में बेहोश होने की घटनाएं सामने आई थीं। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 जून तक बिहार में स्कूलों को पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए थे। फिर आदेश को संशोधित करते हुए टीचर्स की ड्यूटी लगा दी थी।

जिसके बाद बताया जा रहा था कि सीएम नीतीश इस बात से नाराज चल रहे थे। इसी बीच केके पाठक ने अचानक छुट्टी का आवेदन कर दिया है अगला छुट्टी की अवधि 3 से 30 जून बताई जा रही है। आज ही लेख माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी रिटायर हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home