HomeBiharजीतन मांझी ने तेज प्रताप यादव पर कसा तंज, कहा - हम...

जीतन मांझी ने तेज प्रताप यादव पर कसा तंज, कहा – हम चूहा खाते हैं, आपके पास हो तो भेज दें

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के बयान पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि यदि उनके घर में और चूहा है तो वह भेज दें। हम लोग चूहा खाने वाले हैं। एक पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को चूहा खाने वाला बताने की कोशिश की थी। इशारों ही इशारों में उन्होंने यह कहा।

तेज प्रताप यादव ने पॉडकास्ट में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताने की कोशिश की कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी का आवास उनके आवास के बगल में है। जहां से बहुत चूहे आते हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये चूहे उनकी सब्जियों खा जाते हैं। तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह अपने आवास में सब्जियां लगवाते हैं। मगर संतोष मांझी के घर से आकर चूहा उनकी सब्जी खा जाते हैं

इस इंटरव्यू के बाद जीतन राम मांझी ने इसे राजनीतिक तौर पर किया गया कटाक्ष माना। उन्होंने इस कटाक्ष का जवाब अपने एक्स अकाउंट के जरिए दिया। उन्होंने लिखा था – ‘हम मुसहर परिवार के लोग हैं और हम गर्व से कहतें हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं।’ इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता।वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहां कोई चूहा ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें हम दो मिनट में उसे देख लेंगें।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home