HomeBiharजीतन मांझी ने तेजस्वी यादव से पूछे 6 सवाल, करारा जवाब मिलेगा,...

जीतन मांझी ने तेजस्वी यादव से पूछे 6 सवाल, करारा जवाब मिलेगा, दलित अब डरने वाला नहीं है

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. जीतन राम मांझी ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह मानते हैं कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जेलों में एक खास जाति के लोगों की संख्या करीब 40 फीसदी है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों को सरकार से मिली पर्चे वाली जमीनों पर भी बड़ी संख्या में उसी जाति के लोगों ने कब्जा कर रखा है.

उन्होंने आगे सवाल किया, “क्यों दलितों को सरकार से मिली पर्ची वाली लगभग 50 फीसद से अधिक जमीन पर एक ही जाति के लोगों ने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है? क्यों दलित अत्याचार कानून के तहत एक ही जाति के लोगों पर लगभग 50 फीसद या उससे अधिक मामले दर्ज हैं? क्यों मुसलमानों के कब्रिस्तान की जो जमीन कब्जा गई है उस कब्जा हुई जमीन का लगभग 60 फीसद हिस्से पर एक ही जाति का अवैध कब्जा है?”

केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में वक्फ की जमीन का भी जिक्र किया है. उन्होंने आरजेडी से ही सवाल किया कि वक्फ की जमीन जो कब्जा की गई है उसमें से लगभग 65 फीसद जमीन पर एक ही जाति का कब्जा क्यों है? क्यों दंगों में एक ही जाति के लगभग 40 फीसद लोगों पर ही मुस्लिमों के उपर अत्याचार का आरोप लगा केस दर्ज होता है?

अपने पोस्ट में जीतन राम मांझी ने अंत में कहा है कि इन सवालों का जवाब अब देना होगा. उन्होंने कहा, “आप हमारे ऊपर अत्याचार करो तो लीला, हम पलट कर जवाब दे दें तो कैरेक्टर ढीला. दलित अब किसी से डरने वाला नहीं, करारा जवाब मिलेगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home