HomeBiharझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जदयू के प्रदेश...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जदयू के प्रदेश महासचिव ने शोक व्यक्त की, जानें छोटू सिंह ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, JMM के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सह जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद है। वे आदिवासी समाज के सशक्त स्वर थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल दें।

आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज यानी 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. वह जेएमएम के संस्थापक थे और झारखंड आंदोलन के अगुआ थे. उनकी उम्र 81 साल थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments