HomeBiharबिहार में दर्दनाक हादसा, 5 कांवड़ियों की मौत, गड्ढे में पलट गई...

बिहार में दर्दनाक हादसा, 5 कांवड़ियों की मौत, गड्ढे में पलट गई DJ वैन

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर के शाहकुंड में एक बड़ा हादसा हो गया. एक डीजे वैन गड्ढे में पलट गई, जिसमें सवार 5 कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं कुछ कांवड़िए घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि डीजे वैन पर 9 लोग सवार थे. डीजे वैन का बैलेंस बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गई. वैन के नीचे दबने से 5 लोगों की मौत हो गई. कुछ लोगों ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई.

जब वैन गड्ढे में पलटी तो 5 लोग वैन से कूद गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद आनन-फानन में सभी यात्रियों को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां कुछ लोगों का इलाज चल रहा है.

ये वैन कांवड़ियों को लेकर सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौर नाथ जा रही थी. तभी शाहकुंड थाना क्षेत्र के पास सुल्तानगंज मेन रोड पर महंत स्थान के पास ये हादसा हो गया. ये हादसा रविवार रात को करीब सवा 12 बजे हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home