लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। 11 और 12 अगस्त को जहां कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है,
वहीं 13 अगस्त से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.।कहीं बूंदाबांदी तो कहीं धूप-छांव का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में अच्छी और लगातार बारिश के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को बारिश का इंतजार करने के साथ उमस भरी गर्मी भी झेलनी पड़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.।इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं.इन जिलों में कहीं हल्की बारिश हो सकती है तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कुछ इलाकों में बादल और धूप की आवाजाही भी जारी रहेगी।
राजधानी पटना में भी मौसम के करवट लेने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में बारिश देखने को मिल सकती है। उमस के बीच बारिश होने से तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम खराब होने पर पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे के आसपास खड़े होने से भी बचना चाहिए
