लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दुर्गापूजा से लेकर छठ तक अलग-अलग पर्वों पर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों के बीच कई दिन विद्यालय खुले रहेंगे.
2026 के स्कूल अवकाश कैलेंडर के अनुसार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर अवकाश है. वहीं जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया की छुट्टी को बाद में बदलकर 3 अक्टूबर कर दिया गया है. 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे. इसके बाद 5 अक्टूबर से विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे.
इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गापूजा कलश स्थापना के अवसर पर अवकाश रहेगा. दुर्गापूजा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित है. इस तरह अक्टूबर में पर्वों के कारण कुल आठ दिन का अवकाश रहेगा, जिसमें रविवार की छुट्टियों को अलग से नहीं जोड़ा गया है.
दुर्गापूजा की पांच दिनों की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगी. इसके बाद 22 अक्टूबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे. यानी दुर्गापूजा की छुट्टी खत्म होने के बाद बच्चों को नवंबर में दिवाली और छठ की लंबी छुट्टी का इंतजार करना होगा.
दुर्गापूजा से छठ तक पूरा शेड्यूल
- 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
- 3 अक्टूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया की छुट्टी
- 4 अक्टूबर – रविवार
- 11 अक्टूबर – दुर्गापूजा कलश स्थापना
- 17 से 21 अक्टूबर – दुर्गापूजा अवकाश
- 22 अक्टूबर – स्कूल दोबारा खुलेंगे
- 7 से 17 नवंबर – दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा का अवकाश
- 18 नवंबर – स्कूल फिर खुलेंगे.
