HomeBiharदिनकर की पंक्तियों से गरजे गिरिराज सिंह, कहा- देशहित से समझौता कर...

दिनकर की पंक्तियों से गरजे गिरिराज सिंह, कहा- देशहित से समझौता कर रहा विपक्ष

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों का हवाला देते हुए विपक्ष की चुप्पी और तटस्थता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि, समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध. इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि जो लोग देश के मुद्दों पर चुप हैं या केवल अपनी पार्टी के वोट बैंक को बचाने में लगे हैं, वे भी उतने ही दोषी हैं जितने कि समस्या पैदा करने वाले.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब देश संकट में हो और राष्ट्र की अस्मिता दांव पर हो, तब तटस्थ रहना या राजनीतिक लाभ देखना अपराध के समान है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे केवल अपने वोट बैंक को बचाने में लगे हैं और देशहित से समझौता कर रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता चुनावी फायदे के लिए राष्ट्रहित को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. गिरिराज सिंह ने मुस्लिम तुष्टीकरण का मुद्दे को उठाया है. उन्होंने सीधे तौर पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी नेता सिर्फ वोट बैंक की खातिर राजनीति कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments