HomeBiharमुंगेर में पांच बच्चियां गंगा नदी में डूबीं, परिवार में मचा कोहराम,...

मुंगेर में पांच बच्चियां गंगा नदी में डूबीं, परिवार में मचा कोहराम, तलाश जारी

लाइव सिटीज, मुंगेर: जिले में गंगा नदी में 5 लड़कियों के डूब जाने से इलाके में मातम का माहौल पसर गया है। ये हादसा बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के वगचपरा गंगा घाट पर हुआ। स्थानीय निवासी क्रांति पासवान की चार बेटियां जिनकी उम्र क्रमश: 12 से 14 साल और चामो पासवान की 16 साल की बेटी गंगा में डूब गईं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बासुदेवपुर थाना की पुलिस पहुंच गई। SDRD की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

स्नान करने गई चार से पांच बच्चियों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले क्रांति पासवान की चार बेटियां और रामअवतार पासवान की एक बेटी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गईं. इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और गंगा में लापता बच्चियों की तलाश जारी है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक डूबने वाली बच्चियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments