HomeBiharगोपालगंज कोर्ट कैंपस में गोलीबारी, पेशी के दौरान कुख्यात अपराधी विशाल सिंह...

गोपालगंज कोर्ट कैंपस में गोलीबारी, पेशी के दौरान कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को मारी गोली

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अचानक अफरातफरी मच गई जब कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को पेशी के दौरान उसपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में विशाल सिंह को गोली लग गई. अचानक हुई इस गोलीबारी में पेशी के लिए आये एक और कैदी को गोली लगने की सूचना है.

गोपालगंज के कोर्ट कैंपस हुई जमकर गोलीबारी में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मार दी. विशाल भी पुलिस की कैद में था. अबतक इस मामले में दो अपराधी पकड़े गए हैं. भारी संख्या में पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में मौजूद हैं. घटना की सूचना मिलते हीं एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home