HomeBiharवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दरभंगा में किया मोबाइल चक्की सिस्टम का...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दरभंगा में किया मोबाइल चक्की सिस्टम का शुभारंभ, अब दिव्यांग घर-घर कर सकेंगे अपना बिजनेस

लाइव सिटीज, दरभंगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल शुक्रवार 29 नवंबर को दरभंगा में ‘सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ ट्रेडिशन एंड सिस्टम्स’ (सीएसटीएस) के जरिए निर्मित बैटरी आधारित चल आटा चक्की सिस्टम का शुभारंभ किया. सीएसटीएस ने बैटरी चालित आटा चक्की सिस्टम विकसित किया है, जिसे ट्राइसाइकिल पर माउंट किया गया है. इससे दिव्यांगजन गांवों में गली-गली जाकर आटा, सत्तू और मसाले की पिसाई कर सकेंगे. एक तरफ जहां दिव्यांगजनों के लिए यह रोजगार का अवसर होगा वहीं, दूसरी ओर लोगों को स्वस्थ खाने का विकल्प भी उपलब्ध होगा.

इस अवसर पर निर्मला सीतारमण ने 10 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल आधारित चक्कियां प्रदान की है. एक ट्राई साइकिल को तैयार करने में 1.20 लाख का खर्च आया है और इस योजना को आगे बढ़ाने की हमारी आकांक्षा है.

बता दें कि इस पूरी मुहिम के पीछे मधुबनी की निवासी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की सीवीएस की प्रोफेसर सह सीएसटीएस की फाउंडर प्रोफेसर सविता झा की सोच है. डॉ. सविता झा ने बताया कि, मोबाइल चक्की में रोजगार उत्पन्न करने की क्षमता है. इस चक्की के माध्यम से आटा, सत्तू, बेसन आदि तैयार कर खुद भी शुद्ध भोजन ले सकते हैं और दूसरे को भी दे सकते हैं. इससे रोजगार के साथ-साथ साक्षमता का भाव भी पैदा होता है. दिव्यांग लोगों को देने का उद्देश्य है कि वे खुद कुछ करने के लिए सक्षम हो जाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home