HomeBiharआज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण में PM...

आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण में PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का आज पहला विस्तार होगा. पटना स्थित गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. निशांत कुमार भी मंत्री बनेंगे.

जेडीयू और बीजेपी के अलावे सभी सहयोगी दलों (एलजेपीआर, हम और आरएलएम) से नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे.

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments