HomeBiharअचानक बढ़ा जलस्तर और तेज धारा में डूब गए 8 दोस्त! एक...

अचानक बढ़ा जलस्तर और तेज धारा में डूब गए 8 दोस्त! एक लापता नदी में नहाने गए थे सभी

लाइव सिटीज, गया: गया में दर्दनाक हादसा हुआ है. जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के सोरहर नदी में 8 दोस्त एक साथ नहाने गए थे. जहां अचानक नदी में तेज बहाव के साथ पानी आ गया. जिस वजह से 8 दोस्त नदी में डूबने लगे. सात तो बच निकले लेकिन एक युवक डूब गया

नदी की तेज धार में 17 वर्षीय युवक बह गया है, जिसका देर शाम तक कोई सुहाग नहीं मिल सका. युवक की पहचान इमामगंज प्रखंड के दुबहल गांव के निवासी युसूफ अंसारी का पुत्र गुलाम आसी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की ओर से युवक की तलाश जारी है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

गांव के एक व्यक्ति मो नदीम ने बताया कि रविवार की शाम 8 दोस्त एक साथ पास में ही स्थित नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया. झारखंड से आ रही सोहर नदी में अचानक पानी का फ्लो बढ़ जाने से इन युवकों में अफरा-तफरी मच गई. इनमें कुछ दोस्त डूबने लगे लेकिन किसी तरह से 3 युवक तैरते हुए नदी से निकले और भागते हुए गांव पहुंच कर लोगों को सूचना दी.

इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय से अधिकारियों और इमामगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. नदी के किनारे सैंकड़ों लोग भी जमा हो गए. एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन नाव में तेल नहीं होने की वजह लगभग एक घंटे तक तलाशी अभियान रुका भी लेकिन दोबारा फिर शाम 5 बजे से नदी में आसी की तलाश शुरू की गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments