HomeBiharचिराग पासवान के करीबी हुलास पांडेय के घर ED की रेड, तीन...

चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडेय के घर ED की रेड, तीन शहरों में छापेमारी

लाइव सिटीज, पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में लोजपा (R) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी सहयोगी माने जाने वाले हुलास पांडे के तीन ठिकानों पर आज छापेमारी की कार्रवाई की गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने पटना और बेंगलुरु में कुल तीन स्थानों पर छापेमारी की है. पटना में कार्रवाई गोला रोड स्थित ‘जी फ्लाइट’ और दानापुर के एक्सप्रेशन एग्जॉटिका के ब्लॉक ए, फ्लैट नंबर 407 पर की जा रही है. वहीं, बेंगलुरु में भी एक ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.

यह छापेमारी हालिया दिनों में हुई आय से अधिक संपत्ति मामलों की कड़ी में की जा रही है. इससे पहले, संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी. संजीव हंस अभी पटना के बेउर जेल में बंद हैं, और उनके कई करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home