HomeBiharअरवल में जेडीयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का...

अरवल में जेडीयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी हुए शामिल

लाइव सिटीज, अरवल: अरवल में जेडीयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर और बिहार गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उन्होंने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और नेतागणों को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

सम्मेलन के दौरान डॉ. परमानंद कुशवाहा जी समेत कई अन्य साथियों ने जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की। माननीय मंत्री ने इन सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि 2005 में जब माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पदभार संभाला, तो पता चला कि बिहार में लगभग 15% बच्चे स्कूलों से बाहर थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने और हर बच्चे को स्कूल तक लाने के लिए बड़े पैमाने पर स्कूलों का निर्माण कराया। प्रदेश में युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के अवसर देने के लिए कई इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, और आईटीआई संस्थानों की स्थापना की गई।

चौधरी ने कहा कि महिलाओं, पिछड़े, वंचित और शोषित वर्ग को चुनावों में आरक्षण देकर समाज के नेतृत्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई। बिहार, जो कभी बीमारू राज्यों की सूची में था, आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में गिना जाता है। यह परिवर्तन माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में उन्हें आरक्षण दिया गया। जीविका जैसी एनी महिला केन्द्रित योजनायें शुरू की, इसके परिणामस्वरूप, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जद(यू) का हर कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों का प्रतिनिधि है। हमें गर्व है की ऐसे नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का अवसर मिला है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं।

इस कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक नई ऊर्जा का संचार किया और बिहार के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी को और अधिक मजबूती प्रदान की।इस अवसर पर कार्यक्रम में माननीय मंत्री डॉ अशोक चौधरी के साथ बिहार सरकार के मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, सांसद कौशलेंद्र जी, MLC संजय सिंह, डॉ खालिद अनवर, रीना यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, अजीत चौधरी, ex mlc संजीव श्याम सिंह, राजू यादव, सत्यदेव कुशवाहा सहित सैकड़ो साथियों की उपस्थिति रही

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home