HomeBiharआरा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत, परिजनों...

आरा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लाइव सिटीज, आरा: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार दोनों चालकों की मौत हो गई. घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के पास की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों में बक्सर के नावानगर गांव निवासी उमेश सिंह (48 वर्ष) और पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी मोनू सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं. उमेश सिंह पेशे से कारोबारी थे. करीब दो सालों से पटना में वे अपने परिवार के साथ रह रहे थे.

घटना के संबंध में नावानगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि एक बाइक पर सवार उमेश सिंह रोहतास के बिक्रमगंज से शिव चर्चा कर वापस पटना लौट रहे थे. दूसरी बाइक पर सवार मोनू सिंह बिक्रमगंज जा रहे थे. इसी दौरान तरारी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हसन बाजार थाने को सूचना दी. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home