HomeBiharरोपवे हादसा को लेकर एक्शन में दिलीप जायसवाल, दो इंजीनियर को किया...

रोपवे हादसा को लेकर एक्शन में दिलीप जायसवाल, दो इंजीनियर को किया सस्पेंड, एजेंसी भी ब्लैकलिस्टेड

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले में रोपवे गिरने की घटना पर जांच पूरी हो गई है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट में संवेदक और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। दोषियों पर कार्रवाई जारी है। प्रोजेक्ट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर निलंबित होंगे, जबकि निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि परियोजना इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया जा रहा है, वहीं निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतासगढ़ पर्वत पर स्थित रज्जू मार्ग में दो स्टेशन टावर और अतिरिक्त पांच टावर का प्रावधान है। इस रोपवे की कुल लंबाई 1326 मीटर है और इसमें 18 केबिन हैं, जिनमें प्रत्येक में चार लोग बैठ सकते हैं।

जायसवाल ने बताया कि रोपवे जनवरी में संचालन शुरू करने वाला था, लेकिन ट्रायल के दौरान लोड टेस्ट के समय एक टावर गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसा उस समय हुआ जब टावर नंबर पांच रिटर्न शिप में लौट रहा था और वायर रोपवे स्लिप कर गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्काल संवेदक का कोई प्रतिनिधि टर्मिनल पॉइंट पर मौजूद नहीं था, जबकि हर जगह उनके कर्मचारियों का होना आवश्यक था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home