HomeBiharबिहार में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर मंथन, CM सम्राट चौधरी...

बिहार में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर मंथन, CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल संबंधों और सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का अपडेट लिया।बैठक में सीमावर्ती इलाकों में समन्वय, प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों और सीमा क्षेत्रों की मौजूदा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने और आवश्यक कदमों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया

बैठक के दौरान सीमा से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मंथन किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और आवश्यक कार्रवाई को लेकर जानकारी ली गई। बैठक में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home