HomeBiharबेटी की लाश जमीन में गाड़ी और ऊपर लगा दिया आम का...

बेटी की लाश जमीन में गाड़ी और ऊपर लगा दिया आम का पौधा, बिहार में नीले ड्रम जैसी वारदात

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: जिले में कटरा के जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 19 साल की लड़की की लाश जमीन में दफन मिली। इससे भी डरावनी बात ये कि उसकी लाश के ऊपर आम का पौधा लगा दिया गया था। बुधवार को इस वारदात का पता चला। पुलिस को इस मामले में हॉरर किलिंग का शक है। वहीं इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए।

मृतक लड़की की उम्र 19 साल है। वो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। खुलासा ऐसे हुआ कि गांव वालों को लड़की के गायब होने की भनक मिल गई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस सुराग तलाशते हुए जमीन पर पहुंची तो उस पर आम का पौधा लगा मिला। इसके बाद बुधवार को जमीन की खुदाई करवाई गई तो अंदर से लड़की के शव के अवशेष मिले। इसी बीच पुलिस को गांव वालों ने बताया कि लड़की की मां गांव छोड़ कर भाग रही है।

इसके बाद पुलिस ने लड़की की मां को ढूंढ कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसके बाद लड़की के चाचा को भी अपनी हिरासत में ले लिया। कुल तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने मां से पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसके बारे में गांव और आसपास के लोगों को डेढ़ महीने पता चल गया था। इसीलिए लड़की ने खुदकुशी कर ली। मां ने बताया कि पुलिस केस से बचने के लिए लड़की के शव को दफना दिया गया।

पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया और सबूत छिपाने के लिए ऊपर से आम का पौधा लगा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। मां ने पुलिस को ये भी बताया है कि युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इसी स्कूल के एक टीचर से उसके लव अफेयर की बात सार्वजनिक हो गई थी। इसी से दुखी होकर उसकी बेटी ने जान दे दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home