HomeBiharखाते में आएंगे एक लाख की अफवाह पर महिलाओं की उमड़ी भीड़,...

खाते में आएंगे एक लाख की अफवाह पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, कड़ी धूप में लगी लंबी लाइन

लाइव सिटीज, कैमूर: बिहार के कैमूर (भभुआ) से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां अफवाह फैल गई कि अकाउंट खुलवाने पर उनके अगला खाते में 1 लाख रुपये आएंगे। इसके बाद जिले के विभिन्न लेख प्रखंडों से शनिवार को सैकड़ों महिलाएं मोहनियां के रामगढ़ रोड स्थित एक सीएसपी पर पहुंच गईं।

अचानक से बढ़ी भीड़ से आने की वजह पूछी गई तो पता चला कि एक लाख रुपए खाते में आने वाले हैं, जिसके लिए जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाना है। महिलाओं से इस तरह की बात सुन आसपास के लोग दंग रह गए। महिलाओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि उसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। कड़ी धूप में भी महिलाएं खाता खुलवाने की जिद पर अड़ी रही

मौके पहुंची मीडिया टीम ने जब महिलाओं से पूछा तो रामगढ़ प्रखंड की राम ज्ञानी देवी ने बताया कि उन लोगों के गांव में हल्ला खाता खुलवाने पर सरकार पैसा देगी ऐसा हल्ला हुआ था। इसलिए वे बैंक अकाउंट खुलवाने चले आए। महिलाओं ने बताया कि सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने पर एक लाख रुपये खाते में आएंगे। महिलाएं काफी देर तक अकाउंट खुलवाने की जिद पर अड़ी रहीं। कई महिलाएं तो प्रचंड धूप में अपने साथ गोद में बच्चे लेकर आई हुई थीं।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रविकांत ने बताया कि महिलाओं की भीड़ देखकर जब उन्होंने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि एक लाख रुपये खाते में आने की अफवाह फैल गई। इससे दूर दराज से ये लोग आ गए, भीड़ जब काफी बढ़ गई और अनियंत्रित होने लगी तो स्थानीय थाने को सूचित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home