HomeBiharचेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD...

चेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD को लगा झटका

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल हुए लगभग एक साल होने को हैं. 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे. उसी वक्त आरजेडी से शिवहर के विधायक चेतन आनंद सहित चार एमएलए ने पार्टी (आरजेडी) का साथ छोड़ दिया था. ये सभी एनडीए के खेमे में चले आए थे. इस बीच आरजेडी को झटका लगा है. चेतन आनंद को नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक चेतन आनंद को मंत्री वाला आलीशान फ्लैट दिया है. इसका आज गृह प्रवेश भी होगा. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सहित जेडीयू, बीजेपी एवं एनडीए के अन्य घटक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे. चेतन आनंद को गर्दनीबाग में मंत्रियों के लिए बनाए गए फ्लैट को नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवंटन कर दिया है जिसका फ्लैट नंबर 12/20 है. 

इस मौके पर चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं उनकी मां सह शिवहर लोकसभा के सांसद लवली आनंद भी मौजूद रहेंगी. इस आयोजन में एनडीए के सभी बड़े नेता, विधायक और सांसद को आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जाने वाले हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home