HomeBihar70वीं BPSC री-एग्जाम मामला: आज पटना हाईकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई,...

70वीं BPSC री-एग्जाम मामला: आज पटना हाईकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, फिर से मिली तारीख

लाइव सिटीज, पटना: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी. एक बार फिर से तारीख मिली है. अब इस याचिका पर कल (16 जनवरी) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

दायर की गई याचिका के माध्यम से अपील की गई है कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की जांच की जाए. इस मामले में जस्टिस एएस चंदेल की एकल पीठ कल सुनवाई करेगी. बताया जा रहा है कि आज पटना हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का विदाई समारोह था जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी. कल सुबह 11 बजे सुनवाई होगी.

बता दें कि पिछले साल (2024) 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. बिहार में इसके लिए 912 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे. हालांकि पटना के एक एग्जाम सेंटर (बापू परीक्षा परिसर) पर हंगामे के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा दोबारा ली गई. इस मामले में अभ्यर्थियों का कहना था कि पूरे सेंटर की परीक्षा रद्द हो. परीक्षार्थी अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए. अभी भी पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन जारी है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home