लाइव सिटीज, पटना: शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के शनिवार के संचालन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने कहा है कि शनिवार को सरकारी विद्यालयों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही किया जाना है। विभाग को जानकारी मिली थी कि कई जिलों में शनिवार को स्कूलों का संचालन निर्धारित हाफ डे व्यवस्था के मुताबिक नहीं किया जा रहा है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किया है।
विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शनिवार को विद्यालय संचालन के समय में विभाग की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना अलग व्यवस्था लागू करने की सूचना को गंभीरता से लिया गया है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकारी विद्यालयों में शनिवार के हाफ डे संबंधी आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अनदेखी होने पर संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।इस तरह बिहार में एक ओर बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए छूटे विद्यार्थियों को आखिरी बार पंजीयन का मौका दे रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग स्कूलों के संचालन को लेकर प्रशासनिक अनुशासन कड़ा कर रहा है।
