HomeBiharछात्र आंदोलन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- “छात्रों को बांटना...

छात्र आंदोलन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- “छात्रों को बांटना बंद करे सरकार”

लाइव सिटीज, पटना: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों की मांगों को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय उनसे बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जाए।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने झारखंड के छात्र आंदोलन पर कहा कि जब कहीं छात्र प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें अलग-अलग राजनीतिक खेमों से जोड़ दिया जाता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के नेता मंच पर पहुंचे थे, जबकि झारखंड में प्रदर्शन होने पर कोई इसे विदेशी फंडिंग से जोड़ रहा है तो कोई एनडीए से. चिराग ने राजनीतिक दलों से सवाल किया कि छात्रों को इस तरह बांटने की जरूरत क्यों है?

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री को छात्रों से सीधे संपर्क करना चाहिए और उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए. चिराग का यह बयान ऐसे समय आया है जब छात्रों और सरकार के बीच बातचीत के कई दौर के बावजूद मुख्य मांगों पर गतिरोध बना हुआ है. छात्र परीक्षा रद्द करने और कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, खासकर CBI जांच, की मांग पर कायम हैं.

आपको बता दे कि झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी परीक्षाओं को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच समेत कई मांगों पर जोर दे रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कुछ प्रमुख मुद्दों पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों के इस्तीफे और परीक्षा से जुड़े फैसलों के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी है। अब विधानसभा घेराव को लेकर भी आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम तय किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments