HomeBiharदिल्ली में मर्डर और पुल हादसे पर बोले चिराग पासवान- CM से...

दिल्ली में मर्डर और पुल हादसे पर बोले चिराग पासवान- CM से बात करूंगा

लाइव सिटीज, खगड़िया: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को खगड़िया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए विक्रमशिला पुल हादसे और दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर अपनी बात रखी।

इस दौरान लोजपा(रा) सुप्रीमो ने कहा है कि भ्रष्टाचार व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज (अजगैवीनाथ धाम) पुल का भी उल्लेख किया।

मालूम हो कि चिराग पासवान परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य की दादी मां के श्रद्धांजलि सभा में सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में उक्त बातें कहीं। इस मौके खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी मौजूद थे।

बीते दिनों खगड़िया के एक युवक पांडव कुमार की हत्या दिल्ली में बिहारी कहकर कर दी गई। हत्या का आरोप दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर लगा है।चिराग पासवान ने उक्त हत्याकांड को निर्मम और निंदनीय बताते हुए कहा कि, केंद्र में प्रवासियों के लिए प्रवासी मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home