लाइव सिटीज, पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान काफी आक्रामक दिखाई पड़ रहे हैं. वह अपनी ही सहयोगी सरकार पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं. चिराग पासवान तो यहां तक कह रहे हैं कि एक मिनट में मंत्री पद छोड़ दूंगा.
अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई, तो मैं एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए सोचा नहीं था
आगे उन्होने कहा कि चिराग पासवान ने कहा कि मैं जिस गठबंधन में हूं, आप लोगों के हक और अधिकारों की चिंता करने और सोचने की जरूरत नहीं है. यह वादा आप लोगों से करता हूं, जैसे ही चिराग पासवान को लगेगा गठबंधन में मेरे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है या गठबंधन में हम लोगों की बातों को सुना नहीं जा रहा है तो एक मिनट में मंत्री पद छोड़ दूंगा. चिराग का यह बयान आरक्षण को लेकर चल रही खींचतान को लेकर सामने आया.
दरअसल, चिराग पासवान ने प्रयागराज में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम के में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद किया और पार्टी के चुनावी रुख को स्पष्ट किया. चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. यूपी पहुंचे चिराग ने कहा कि ”2027 में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही है. इसमें कोई शक नहीं है.”
