HomeBiharChaiti Chhath 2024: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर उमड़ेगा...

Chaiti Chhath 2024: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

लाइव सिटीज, पटना: लोकआस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन शनिवार(13 अप्रैल) की शाम व्रतियों ने अपने-अपने घरों और घाटों पर खरना पूजा किया. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरु हो गया. आज शाम डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. 

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट सजकर तैयार हो गए हैं.  तमाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा. लिहाजा छठ घाटों पर साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है. घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. छठ घाट जाने वाली रास्तों को भी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. 

पूजन सामग्रियों व फल-फूल की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है. खासकर मेन रोड में सजी अस्थाई दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ काफी रही. सड़क के बीचोंबीच दुकानें सजाई गई हैं. शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने फल-फूल, सूप-दउरा सहित अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी की.

छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किया गया है. दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. सादे लिबास में भी जवानों को तैनात किया गया है. जो हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे. महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home