HomeBiharमुजफ्फरपुर-किशनगंज में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग सेंटर, सीएम...

मुजफ्फरपुर-किशनगंज में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग सेंटर, सीएम बोले- अब युवा बिहार नहीं छोड़ेंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्रियों को मंजूरी दी गई है. इन दोनों जगहों पर डालमिया और अंबुजा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी यूनिट स्थापित करेंगी. वहीं हाजीपुर में फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. सरकार का कहना है कि इससे राज्य में उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

सरकार ने इस बैठक में कुल 16 नई परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया है. इसके साथ ही 4 बड़ी परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है. इससे बिहार में निवेश का माहौल और मजबूत होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम बिहार के औद्योगिक भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इससे राज्य में विकास की गति तेज होगी.

किशनगंज जैसे सीमांचल क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री लगने से स्थानीय युवाओं को बड़ा फायदा होगा. सरकार का दावा है कि अब लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा. उद्योग खुद उनके क्षेत्र में आ रहे हैं.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि ‘विकसित बिहार और समृद्ध बिहार’ का सपना अब तेजी से पूरा हो रहा है. सीमांचल के युवाओं को अब रोजगार के लिए घर छोड़ने की जरूरत नहीं है. उद्योग खुद उनके द्वार तक आ रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments