लाइव सिटीज, पटना: CBSE 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को आवेदन प्रक्रिया का इंतजार है. बोर्ड की ओर से अभी तक आवेदन की तारीख और प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
बोर्ड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू होनी थी. लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं होने से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की चिंता बढ़ गई है.
CBSE ने पहले ही 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी. बोर्ड के अनुसार परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. हालांकि अभी तक परीक्षा से जुड़ा विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.CBSE की ओर से बताया गया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. इसके बाद छात्रों को आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
