HomeBiharबीजेपी MLC कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत...

बीजेपी MLC कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई एनडीए नेता रहे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: आगामी12 मई को होने वाली विधान परिषद की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा (सूर्य कुमार शर्मा) ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है।

मौके पर सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे समेत एनडीए के घटक दलों के कई नेता मौजूद थे। यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे से खाली हुई है।

आपको बता दें कि अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफी करीबी माने जाते हैं। सम्राट चौधरी ने ही उन्हें कार्यालय प्रभारी बनाया था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे कुशल कार्यक्षमता, लक्ष्य भेदी और काफी धैर्यवान प्रकृति वाले नेता हैं। वे बीजेपी के कई बड़े चेहरों के करीब हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home