HomeBiharपीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा नेताओं का सीवान...

पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा नेताओं का सीवान दौरा, जानें मंत्री प्रेम कुमार ने क्या कहा

लाइव सिटीज, सीवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा नेता सीवान दौरा कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 20 जून को सीवान जिले के जसौली मैदान में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने सिवान जिले का दौरा किया।

सिवान पहुंचने पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने मंत्री और श्याम कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता और पारंपरिक रंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके उपरांत गुड़िया कोठी में आयोजित एक विशेष बैठक में स्थानीय भाजपा विधायक श्री देवेश कांत सिंह ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए आगामी जनसभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ओम कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यह रैली न केवल ऐतिहासिक होगी, बल्कि यह बिहार में भाजपा के प्रति जनसमर्थन की गूंज को और प्रबल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस रैली में आमंत्रित करें और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

डॉ. प्रेम कुमार ने भी रैली की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह रैली न सिर्फ सिवान, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इसे अभूतपूर्व बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home