HomeBiharकटिहार में पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौके पर ही...

कटिहार में पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौके पर ही मौत, इलाज के दौरान तीसरे ने भी तोड़ा दम

लाइव सिटीज, कटिहार: कटिहार में पेड़ से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे. इस घटना में आग लगने के कारण बाइक जलकर खाक हो गई. घटना जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के दास ग्राम सतुआ की है.

दास ग्राम सतुआ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों आपस मे चचेरे भाई थे. बताया जाता है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार तीनों भाई गोपाल घोष, रंजीत घोष और रामलाल घोष किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए.

इस घटना में मौका-ए-वारदात पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचते ही तीसरे की भी सांसों की डोर टूट गई. इस हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक जलकर खाक हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home