HomeBiharबिहार बंद: कॉकरोच बन कर निकले छात्र, पटना में नेताओं के आवास...

बिहार बंद: कॉकरोच बन कर निकले छात्र, पटना में नेताओं के आवास पर पहली बार पुलिस तैनात

लाइव सिटीज, पटना: पटना जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत वरीय पुलिस अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और सरकारी भवनों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या जबरन बंद कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छात्र आंदोलन को देखते हुए पटना स्थित एमएलसी क्वार्टर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. आंदोलन के दौरान पहली बार एमएलसी क्वार्टर परिसर में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखने को मिल रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पुलिस जवानों की तैनाती से परिसर में सुरक्षा का माहौल और सख्त हो गया है. आंदोलन को देखते हुए नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है.

सीवान में आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थक सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शन में एक छात्र का अनोखा अंदाज देखने को मिला. छात्र कॉकरोच के गेटअप में जुलूस में शामिल हुआ. उसके हाथ में NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से जुड़ा बैनर था, जिस पर अभिजीत दीपके के समर्थन में संदेश लिखा था. प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.

बिहार बंद को देखते हुए आरा पुलिस स्टेशन पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन किसी भी तरह के हंगामे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. भोजपुर DM और SP ने शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था. साथ ही पुलिस-प्रशासन को सभी तरह के एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments