HomeBiharठंड और कोहरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- मौसम का पूरा...

ठंड और कोहरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- मौसम का पूरा हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार को पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके अलावा हिमाचल की तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाने के आसार जताए हैं.

वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी पटना समेत राज्य के 26 शहरों के न्यूनतम तापमान और 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वाल्मिकी नगर में घना कोहरा छाया रहा. इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा. पछुआ हवा की वजह से रविवार को दोपहर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे ज्यादा वाल्मिकी नगर में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज गति की हवा चलने वाली है जिससे ठिठुरन महसूस की जा सकती है. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. प्रदेश के उत्तरी भागों जैसे सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल और अररिया में आज घना कोहरा छाया रह सकता है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home