HomeBiharभोजपुरी स्टार पवन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

लाइव सिटीज, पटना: सुपरस्टार पवन सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है।  वाराणसी के अपर जिला जज (प्रथम) देवकांत शुक्ला की अदालत ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली है। अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल पवन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

यह मामला वाराणसी के होटल और ट्रैवल्स व्यवसायी विशाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। विशाल सिंह ने पवन सिंह सहित प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता विशाल सिंह के अनुसार, वर्ष 2017 में मुंबई में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय दंपति से हुई थी, जो खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताते थे। उन्होंने विशाल सिंह को फिल्म में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। 2018 में उन्होंने वाराणसी के नदेसर स्थित टूर एंड ट्रैवल्स ऑफिस में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से मुलाकात कराई।

विशाल के मुताबिक, उस मुलाकात के दौरान पवन सिंह ने भी फिल्म की सफलता और मुनाफे की गारंटी दी, जिस पर भरोसा करते हुए उन्होंने लाखों रुपये का निवेश किया। लेकिन न तो फिल्म पूरी हुई और न ही उन्हें कोई मुनाफा या पैसा वापस मिला। इसके बाद विशाल सिंह ने कैंट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस जांच के बाद मामला अदालत तक पहुंचा, और पवन सिंह की गिरफ्तारी की आशंका बन गई थी। हालांकि मंगलवार को हुई सुनवाई में पवन सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मंगलेश दुबे, अमन कुमार त्रिपाठी और रामानंद पांडेय ने अदालत में पक्ष रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home