HomeBiharकैमूर में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महाकुंभ से स्नान...

कैमूर में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे 3 लोगों की मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: महाकुंभ से स्नान के बाद लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मंगलवार (11 फरवरी) की अल सुबह मौत हो गई. घटना मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर मुठानी के समीप की है. ऑटो में चालक समेत पांच लोग सवार थे. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. खड़े ट्रक में ऑटो की हुई टक्कर से यह घटना हुई है. अल सुबह सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई

सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू हो सका. वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया.

मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि प्रयागराज से स्नान कर ऑटो से पांच लोग लौट रहे थे. सड़क हादसे में महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए. ऐसा माना जा रहा है कि ऑटो चालक को नींद आ गई होगी इसके चलते उसने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home