HomeBiharSTET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख...

STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि निर्धारित कार्यक्रम में एक दिन की परीक्षा को संशोधित किया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जाना है। हालांकि, 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब उस दिन आयोजित नहीं होगी। इसे 21 नवंबर 2026 को पुनर्निर्धारित किया गया है।

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि 4 नवंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षा आयोजित होनी है। इसी वजह से उस दिन निर्धारित STET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 4 नवंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 21 नवंबर को परीक्षा देनी होगी। यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले 4 नवंबर को होनी थी, उनके लिए परीक्षा की नई तारीख 21 नवंबर तय की गई है।

इस बदलाव के साथ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 21 नवंबर को होने वाली पुनर्निर्धारित परीक्षा के लिए अलग से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 24 अक्टूबर को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home