HomeBiharमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आनंद मोहन की बड़ी मांग, पिछड़े बिहार...

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आनंद मोहन की बड़ी मांग, पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय मिले

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिली है. इस चुनाव में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जेडीयू के टिकट से शिवहर से चुनाव लड़ी थीं. जिसमें उन्हें जीत मिली है. वहीं, चुनाव के परिणाम पर आनंद मोहन ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया.

उन्होंने कहा कि पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय मिले. स्पेशल राज्य का भी दर्जा मिलना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री जी से दुआ-सलाम करने गया था. बैठक में नहीं गया था

आनंद मोहन ने कहा कि सीएम नीतीश ने पिछले 16 सालों में बिहार को ‘जंगल-राज’ से बाहर निकाला और विकासशील बिहार बनाया. अगर हम इसे पंख देना चाहते हैं, तो ‘विशेष’ राज्य की मांग पूरी होनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है. हमारे बेटे चेतन आनंद विधायक हैं और मां दिल्ली में सासंद हैं. अयोध्या के तर्ज पर जानकी मां का मंदिर बने

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home