HomeBiharअमित शाह बोले- 'राहुल ने छठी मैया का अपमान किया, 14 नवंबर...

अमित शाह बोले- ‘राहुल ने छठी मैया का अपमान किया, 14 नवंबर को होगा सूपड़ा साफ

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेलसंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के विकास और विपक्ष पर करारा हमला बोला। अमित शाह ने दावा किया कि अब बिहार में एनडीए के राज में ‘जंगलराज’ इतिहास बन चुका है, और राज्य अब इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन से विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है।

अमित शाह ने सीतामढ़ी के लिए एक बड़ा और भावनात्मक वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन चालू कर दी जाएगी। शाह ने कहा कि जो भी अयोध्या आएगा, वह सीतामढ़ी भी आएगा, जिससे बिहार के पर्यटन को भारी फायदा होगा।

अमित शाह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि “महाठगबंधन में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home