HomeBiharगिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात, चुनाव लड़ने की चर्चा, फोटो...

गिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात, चुनाव लड़ने की चर्चा, फोटो शेयर कर लिखा-आशीर्वाद मिला

लाइव सिटीज, पटना: पावरस्टार पवन सिंह के बाद जानी मानी भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात की है. पिछले दिनों पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में एंट्री ली थी. उधर, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश जताई है. 

अक्षरा और गिरिराज की मुलाकात के बाद कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई. 

गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- आज माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद मिला. 

अक्षरा सिंह साल 2023 में अपने पिता के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज के मंच पर नजर आईं थी. उन्होंने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ भी की थी. इसके बाद ये चर्चा जोरों पर थी कि वह जनसुराज पार्टी जॉइन कर सकती हैं. हालांकि ऐसा हुआ नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home