HomeBiharअभिषेक झा ने जेडीयू समीक्षा बैठक के बाद कहा, चुनाव से...

अभिषेक झा ने जेडीयू समीक्षा बैठक के बाद कहा, चुनाव से  बहुत कुछ सीखा, किसी से नारजगी नहीं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजे पर नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) की समीक्षा बैठक पटना में हुई। विधान परिषद की तीन सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की हार पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपनी अपनी बात शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा।

तिरहुत स्नातक सीट पर बंशीधर ब्रजवासी से लगातार दो बार हार चुके जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने बैठक के बाद कहा कि उन्होंने इस चुनाव से बहुत कुछ सीखा है। चुनाव में साजिशों और षडयंत्रों से भी सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपनी बात रखी। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी भी पूरी बात सुना। अभिषेक झा ने बताया कि चुनाव में सिर्फ हार या जीत नहीं होती बल्कि इंसान बहुत कुछ सीखता भी है। कई बार षडयंत्र भी किए जाते हैं। उनसे भी सीख मिलती है। उन्होंने भी इस चुनाव से बहुत कुछ सीखा।

अभिषेक झा ने कहा, जो भी हुआ वह सब पार्टी नेतृत्व से बोल दिया। सब जेडीयू और गठबंधन के अंदर की बात है, परिवार के सामने बात रखना कोई नाराजगी नहीं होती। बैठक में चुनाव के दौरान जो भी अनुभव हुए, वो सभी ने साझा किए, पार्टी के लोगों ने इत्मिनान से सुना, जो भी बातें हुईं, वो आंतरिक बातें हैं। लोग कहते हैं कि हम चुनाव हारे हैं, हमारा मानना है कि चुनाव में या तो आप जीतते हैं या फिर सीखते हैं, अपनी कमियों, बातों से सीखते हैं, कई बार लोग साजिश षडयंत्र भी करते हैं, उससे बहुत सीखते हैं, इस चुनाव में भी हमने बहुत कुछ सीखा है। जो भी बातें हुईं, पार्टी के सामने रख दी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home