HomeBiharरोहतास में हादसा: मैजिक वैन से टकराकर पलटी बस, एक यात्री की...

रोहतास में हादसा: मैजिक वैन से टकराकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 20 लोग घायल

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेनार गांव के समीप सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर एक हादसा हो गया. सासाराम से पटना जा रही सोनभद्रा बस, बाइक को बचाने के प्रयास में आगे चल रही मैजिक वैन से टकरा गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जिनमें से 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के तुरंत बाद आस-पास के गांवों के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. कुछ घायलों को ग्रामीणों की मदद से नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सासाराम रेफर किया गया

मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कर्मकिला निवासी कृष्णा राम के रूप में हुई है. वहीं गंभीर घायलों में बस कंडक्टर सियादर यादव, मलवार के रहने वाले विजय कुमार पंडित, सुअरा के शिवमुनि कुमार, जमुई जिले के बटिया निवासी लालसिंह और छोटी सिंह शामिल हैं.

सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अनुमंडल पदाधिकारी कुमार वैभव मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल यात्रियों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. अनुमंडल पदाधिकारी कुमार वैभव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस और पिकअप वाहन के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home