HomeBiharतीज के दिन कैमूर में हादसा, मां के साथ तालाब में स्नान...

तीज के दिन कैमूर में हादसा, मां के साथ तालाब में स्नान करने गए 3 बच्चे डूबे, 2 की मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर में तीज के दिन मां के साथ तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए. इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव का है. गांव के पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. ये तीनों बच्चे भाई-बहन थे. नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

ग्रामीणों ने शोर सुनकर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो भाई-बहन को नहीं बचाया जा सका. डॉक्टर ने गजेंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और बेटे प्रियांशु कुमार (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. तीसरी बच्ची खुशबू कुमारी की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो-दो बच्चों की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. हादसे ने गांव में तीज की खुशियों को मातम में बदल दिया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस मामले में रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि रहारी गांव से एक ही परिवार के तीन बच्चों को अस्पताल लाया गया था. जांच में पाया गया कि उनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home