HomeBiharपटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से...

पटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था… रास्ते में मर्डर

लाइव सिटीज, पटना: पटना से सटे बिहटा के बाजितपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान बाजितपुर गांव निवासी नरेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. हत्या का आरोप कुणाल सिंह नाम के युवक पर लगा है. घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है.

गोली लगने के बाद आनन-फानन में राकेश को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय और पुलिस की टीम पहुंची. एफएसएल की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि राकेश माली का काम करता था. शादी-विवाह में सजाने आदि के लिए जाता था. गुरुवार की रात भी किसी शादी समारोह में सजाने का काम करने गया था. वहां से देर रात में घर लौटने के दौरान गांव के मंदिर के पास कुणाल सिंह ने उसे गोली मार दी. राकेश की शादी कुछ साल पहले हुई थी. एक बेटा है. हत्या के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home