HomeBiharपीएम मोदी की मोतीपुर सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,...

पीएम मोदी की मोतीपुर सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर बिहार की जनता हो रही पागल

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोतीपुर सभा का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वीडियो में पीएम मोदी हेलिकॉप्टर पर चढ़ने से पहले गर्दन से गमछा उतारकर हाथ में लेकर भीड़ की ओर लहराते दिख रहे हैं. इस सादगी भरे अंदाज़ पर मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने तालियां और नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया.

मोतीपुर चीनी मिल मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में एनडीए नेताओं ने मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके बाद जैसे ही मोदी ने गमछा लहराकर अभिवादन किया, पूरा मैदान उत्साह से गूंज उठा. स्थानीय लोग इसे बिहार की संस्कृति के प्रति पीएम के सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं.

अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की आस्था का अपमान करती हैं. “जो माताएं-बहनें निर्जला व्रत रखती हैं, कांग्रेस की नजर में वे ड्रामा कर रही हैं. क्या बिहार यह अपमान सहन करेगा?” पीएम के इस सवाल पर भीड़ ने एक स्वर में नारा लगाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home