HomeBiharNH-31 पर ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 1 नवजात समेत 7...

NH-31 पर ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 1 नवजात समेत 7 की मौत

लाइव सिटीज, खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. ठठा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में दो माह का नवजात, एक महिला और एक बालक की मौत ने लोगों को भावुक कर दिया. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवार लोग किसी जरूरी काम से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क पर शव और घायलों को पड़ा देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई है और बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home