लाइव सिटीज, जहानाबाद: पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर कनौदी गांव के निकट बाइक लदा कंटेनर अचानक धू-धू कर जलने लगा. अचानक घटी इस घटना से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कंटेनर में लदी ज्यादातर बाइके जल कर राख हो गई थी. बाइक कंटेनर पर दो फ्लोर में लादी गई थी
कंटेनर के पिछले हिस्से को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि, अधिकांश बाइक जल गई होगी. अभी तक जले हुए बाइकों की गिनती नहीं हो सकी है. कंटेनर में 40 के करीब बाइक लादी गई है. कंटेनर गाड़ी हरियाणा नंबर की है जो बेंगलुरु से जहानाबाद आई थी.
ड्राइवर घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कंटेनर को पीछे करने के दौरान संभवत बिजली के तार में टच होने के कारण आग लग लगी है .
