HomeBiharबिहार में DSP रैंक के 53 अधिकारियों का तबादला, यहां देखिए पूरी...

बिहार में DSP रैंक के 53 अधिकारियों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य में तैनात 53 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग ने ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया है.

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2010 बैच के अधिकारी लाल बाबू यादव का ट्रांसफर राजगीर में सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी के पद पर किया गया है. जबकि 2011 बैच के अधिकारी पारस नाथ साहू का ट्रांसफर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई के पद पर किया गया है. 2013 बैच के सुमित कुमार का ट्रांसफर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय में किया गया.

इसी तरह से 2016 बैच के डॉ. शंकर कुमार झा का ट्रांसफर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध अनुसंधान विभाग, 2018 बैच के अभिषेक सिंह का ट्रांसफर बोधगया में पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, 2018 बैच के ही प्रदीप कुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरपुर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), 2018 बैच के ही गौतम शरण ओमी का ट्रंसफर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया गया है. इस तरह से अन्य अधिकारियों के भी तबादले की लिस्ट जारी की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments